Rajasthan Shiksha Samachar

राजस्थान सीएम अशोक गहलोत की घोषणा, 23000 नई भर्तियां और 37000 पदों के लिए परीक्षा जलद


राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा में विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में ढाई साल में करीब एक लाख नौकरियां दी जा चुकी हैं। गहलोत वित्त और विनियोग विधेयक पर बहस का जवाब में यह बात कही। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने सदन में नौकरियों को लेकर गलत आंकड़े बताये हैं। ढाई साल में अब तक 97 हजार नौकरियां दी जा चुकी हैं। 17 हजार भर्तियों के परिणाम जारी हो चुके हैं। 37000 भर्तियों की जल्द परीक्षा होगी। 23 हजार नौकरियों की भर्तियों की विज्ञप्ति जल्द जारी होगी। उन्होंने कहा कि दो साल में एक लाख 70 हजार को रोजगार दिया

Click Here

गहलोत ने कहा 'मैंने अभी दांडी मार्च वाले दिन कहा था कि मोदीजी मोहन भागवत से सलाह कर लें। देश में सद्भाव का नया माहौल बनाएं। छह साल में क्या हुआ उसे भूल जाइए। अब देश में सद्भाव, शांति और भाईचारे का माहौल बनाना चाहिए। देश में सद्भावना की नई शुरुआत कीजिए। उन्होंने कहा कि कैलाश मेघवाल ने जो सामाजिक न्याय की बात कही हैं वह दिल को छूने वाली बात है।